Trigrahi Yog in Scorpio: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहता है। ऐसे में चंद्रमा की किसी न किसी ग्रह के साथ हर मास युति होती रहती है। बता दें कि 10 दिसंबर को चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पहले से ही मंगल और सूर्य ग्रह विराजमान है। ऐसे में वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog) का निर्माण हो रहा है। ये योग कई राशियों के लिए खास साबित हो सकता है, तो कई राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं वृश्चिक राशि में बने त्रिग्रही योग किन राशियों के लिए होगा खास…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण तीसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। विशेषकर छात्रों का अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। प्रशासनिक या सरकारी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी। निवेश करने की सोच रहे हैं,तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

कन्या राशि में मंगल, सूर्य और चंद्रमा की युति तीसरे भाव में हो रही है। ऐसे में त्रिग्रही योग का सकारात्मक असर इस राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिलने वाला है। पेशेवर जीवन में भी सफलता के साथ सैलरी में वृद्धि हो सकती है। इंपोर्ट से जुड़े बिजनेस में भी खूब लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। छात्रों को इस अवधि में लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

त्रिग्रहों योग का निर्माण इस राशि के लग्न भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अंदर आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही मंगल कानूनी मामलों में आसानी से सफलता दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। हर कोई आपके काम की तारीख करेगा। करियर के नए अवसर भी मिल सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।