Trigrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई दिन रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करते रहते हैं, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही चंद्रमा आज यानी दोपहर 12 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि में पहले से ही शुक्र और शनि विराजमान है। ऐसे में इन तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मीन राशि में बना त्रिग्रही योग कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण कर्म भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। सहकर्मियों का पूरा साथ मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को भी खूब लाभ मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट या फिर ऑर्डर मिलने के भी योग बन रहे हैं। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को कुछ उम्मीद नजर आ सकती है। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के नवम यानी भाग्य भाव में इसका निर्माण होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। उनके साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आपके लंबे समय से अटके काम एक बार फिर से पूरे हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि अधिक बढ़ेगी। इसके साथ ही तीर्थ स्थल की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही आप नया वाहन या फिर घर का रिनोवेशन करा सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही संचार कौशल की वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। आपके द्वारा काम में की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है जिससे आप सही दिशा में चलने में सफल हो सकते हैं। कुछ विशेष लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। इससे आपके करियर में काफी उछाल आ सकती है। लंबी दूरी की कई यात्राएं कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ आपका अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल देवताओं के गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल में चलेंगे। वैसे वह एक राशि में एक साल रहते हैं। लेकिन अतिचारी चाल होने के कारण वह इस साल मिथुन, कर्क और दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही साल के अंत में शुक्र धनु राशि में होंगे और वह गुरु बृहस्पति के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
