Trigrahi Yog 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 30 अगस्त को बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पहले से ही सूर्य और केतु ग्रह मौजूद होंगे। ऐसे में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, जो ज्योतिष शास्त्र में बेहद खास और प्रभावशाली माना जाता है। त्रिग्रही योग के कारण कुछ राशि वाले जातको को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। करियर, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं ये राशियां जिन्हें इस दौरान सावधान रहना होगा…

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

त्रिग्रही योग बनने से वृषभ राशि वाले जातकों को पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और छोटी-छोटी बातों पर मन अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें, विशेषकर सिरदर्द और नींद की समस्या परेशान कर सकती है। इस दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर ही लें। कार्यस्थल पर सीनियर, बॉस या सहयोगियों के साथ तनाव हो सकते हैं, जिससे नौकरी छूटने तक की नौबत आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय सावधानी बरतने का है। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। समय पर काम पूरा न होने से तनाव रहेगा। वरिष्ठों की अपेक्षाएं अधिक होंगी, जिससे मन में दबाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन परिणाम देर से दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति में थोड़ी अस्थिरता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन उनके साथ चुनौतियां भी जुड़ी होंगी। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य से विचारों का टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से हड्डियों और जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। धैर्य बनाए रखें और परिस्थितियों को समझदारी से संभालें। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।