TriAditya Yog in Mithun Rashi : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मिथुन राशि में त्रिआदित्य राजयोग बनने जा रहा है। यह  त्रिआदित्य योग का दुर्लभ संयोग चंद्रमा, गुरु, सूर्य और बुध की स्थिति से बनेगा। मिथुन राशि में 22 जून तक बुध ग्रह सूर्य के साथ बुधादित्य राजयोग बनाएंगे।

24 घंटे बाद बनने जा रहा है पावरफुल शशि आदित्य राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, अचानक धनलाभ के योग

इसके साथ ही मिथुन राशि में सूर्य और गुरु मिलकर गुरुआदित्य योग बनाएंगे। और 24 जून को मिथुन राशि में चंद्रमा के गोचर के बाद सूर्य और चंद्रमा शशिआदित्य योग का निर्माण करेंगे ऐसे में हफ्तेभर के भीतर मिथुन राशि में ये तीन आदित्य योग मिलकर त्रिआदित्य योग बनाएंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

50 साल बाद पंचग्रही योग बनने से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, गुरु और शुक्र की रहेगी असीम कृपा, अपार पैसे के साथ पद- प्रतिष्ठा मिलने के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिआदित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग मिलने से काम समय पर संपन्न होंगे। इसके साथ ही अगर आप साझेदारी में काम करते हैं तो आपको जबरदस्त लाभ हो सकता है। बच्चों की तरफ से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। साथ ही  इस समय आपको बिजनेस में बड़ा फायदा होगा और नौकरी में तरक्की मिलेगी। दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।

30 जून से इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 30 साल बाद बन रहा शनि, मंगल और केतु का खतरनाक योग, धनहानि और सेहत खराब के योग

मीन राशि (Meen Zodiac)

त्रिआदित्य राजयोग बनने से मीन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए-नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इसके साथ ही आपको इस अवधि में वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। करीबी दोस्तों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आप कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

क्या कोई संत किसी व्यक्ति के मन की बात या भूत, भविष्य के बारे में बता सकता है? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये उत्तर

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिआदित्य राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आप जिन भी कार्यों में हाथ डालेंगे, उनके सफल होने की संभावना बढ़ जाएगी।इस समय आपको बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है और रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक शानदार रहेगा। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025