Mangal Rashi Parivartan 2021: मंगल ग्रह का रंग लाल होने के कारण इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है। इस ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति ऊर्जावान और साहसी बनता है। 6 सितंबर को मंगल का गोचर बुध की राशि कन्या में होने जा रहा है और 22 सितंबर तक मंगल ग्रह इसी राशि में मौजूद रहेगा। इसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जायेगा। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह है। जानिए मंगल का राशि परिवर्तन किन जातकों के लिए बेहद ही शुभ रहेगा।
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर लाभप्रद दिखाई दे रहा है। इस दौरान आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त करेंगे। ऑफिस में आपके काम की जमकर सराहना होगी। जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ प्राप्त होगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय काफी अच्छा रहने वाला है।
कर्क: कर्क राशि वालों के लिए ये अवधि अनुकूल साबित होगी। आप चुनौतियों का खुलकर सामना करेंगे। आर्थिक रूप से भी यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। जिस काम में आप हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलने के आसार रहेंगे। निवेश के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान लाभ प्राप्त करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। (यह भी पढ़ें- शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों के लिए सितंबर महीना कैसा रहेगा, क्या सुधरेगी आर्थिक स्थिति? जानिए)
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ये गोचर काफी लाभप्रद साबित होगा। आर्थिक रूप से इस दौरान स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। इस समय पदोन्नति के प्रबल आसार रहेंगे। कारोबारियों के लिए भी यह समय अच्छा दिखाई दे रहा है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने से धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। भाग्य आपका साथ देगा। यात्राओं से भी कुछ न कुछ लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
धनु: धनु राशि वालों के लिए ये गोचर लाभप्रद दिखाई दे रहा है। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक रूप से आपको इस दौरान सफलता प्राप्त होगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। निवेश करने के लिए भी ये समय अच्छा दिखाई दे रहा है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। कर्ज से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।