Mangal Or Shani Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या युति बनाता है तो उसका प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि लाल ग्रह मंगल ने 26 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही शनि देव विराजमान हैं। शनि देव का मंगल ग्रह के साथ युति बनाना ज्योतिष के अनुसार बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है और जब भी शनि और मंगल का योग बनता है तब- तब आगजनी और दुर्घटनाएं होतीं हैं। इसलिए इस युति का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये 3 राशियांं कौन सीं हैं…

कर्क राशि: आपकी गोचर कुंडली में मंगल और शनि की युति सप्तम भाव में बन रही है। जिसे दांपत्य जीवन और साझेदारी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी रह सकतीं हैं। साथ ही साझेदारी के काम में भी इस दौरान हानि हो सकती है। साथ ही साझेदारी का नया काम शुरू नहीं करें तो बेहतर होगा। वहीं वाहन को सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: आपकी राशि से मंगल और शनि की युति दूसरे भाव में बन रही है, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में मुनाफा कम हो सकता है। व्यापार में कोई डील फाइनल होते- होते रह सकती है। साथ ही अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी के बारे में बुरा ना बोले और साथ ही सबके साथ अच्छे ढंग से व्यवहार करें। अन्यथा आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। (यह भी पढ़ें)- बुध ग्रह ने शनि की राशि में किया प्रवेश, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

कन्या राशि: आपकी राशि से शनि और मंगल ग्रह की युति पंचम भाव में बन रही है। जिसे लव लाइफ और संतान, उच्च शिक्षा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपके लव रिलेशन में खटास आ सकता है। आपको इस समय संतान से संबंधित कोई परेशानी देखने को मिल सकती है। आपकी पदोन्नति और वेतन वृद्धि में और देरी होने की आशंका है। वहीं विद्यार्थियों का इस समय पढ़ाई में मन कम लगेगा। (यह भी पढ़ें)- बृहस्पति ग्रह होने जा रहे हैं उदय, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव; खुल सकते हैं तरक्की के नए द्वार