Vastu Tips For Lucky Plant: अपने घर को सुंदर बनाने के लिए हम क्या नहीं करते हैं, जिससे वह बेहद खूबसूरत लगे। दिनभर की थकान भरी लाइफस्टाइल के बाद घर में आते ही एक अलग ही सुकून हो। ऐसा हर किसी की चाहत होते हैं। ऐसे में पौधे भी आपकी काफी मदद करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद पौधे वातावरण को ही अच्छा नहीं बनाते हैं बल्कि वास्तु दोष से लेकर नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर रखते हैं। ऐसे ही हम आपको कुछ ऐसे लकी पौधों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य और संतुलन बना रहेगा। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली पौधों के बारे में…
बहुत अनलकी होते हैं ये प्लांट्स, घर में भूलकर भी न लगाएं इन्हें, दरिद्रता नहीं छोड़ेंगी साथ
तुलसी का पौधा (Vastu Tips For Tulsi)
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। वहीं वास्तु के अनुसार इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का घर में वास नहीं होता है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति, समृद्धि के साथ हर व्यक्ति निरोगी रहता है। इसके साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। इसलिए इसे घर के पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे अधिक शुभ होगा।
मनी प्लांट (Vastu Tips For Money Plant)
मनी प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ समृद्धि लाने में मदद करता है। इसके साथ ही धन की बढ़ोतरी होती है। वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाने से वित्तीय स्थिति सही होने के साथ-साथ घर में खुशियां आती है। इसलिए इसे घर के दक्षिण-पूर्व के कोने में लगाना सबसे अच्छा होगा।
होया हार्ट प्लांट (Hoya Heart Plant)
दिल के आकार के पत्तों वाला ये पौधा घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ वास्तु के हिसाब से काफी अच्छा माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही इसे इसे प्यार का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को खींचता है। इसके साथ ही घर का वातावरण शुद्ध रहता है। वास्तु के हिसाब से इसे घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसे उत्तर या फिर पूर्व दिशा में रखने से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
जेड प्लांट (Vastu Tips For Jade Plant)
आज के समय में अधिकतर लोग घरों में जेड प्लांट लगाते हैं। इसे क्रासुला भी कहा जाता है। यह काफी लकी पौधों में से एक माना जाता है। इसे घर में सही दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है। इसके साथ ही वास्तु दोष से निजात मिलती है। इसे घर के मुख्य द्वार के पास रखना शुभ होगा। इसके अलावा इसे घर में उत्तर, पूर्व दिशा या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इससे समृद्धि के साथ धन आकर्षित होता है।
ब्राजीलियन लकी वुड प्लांट (Brazilian Wood Plant)
आजकल ब्राजीलियन लकी वुड प्लांट काफी प्रसिद्धि पा रहा है। इसे घर में लगाने से लक, पॉजिटिव आने के साथ-साथ वातावरण शुद्ध होता है। घर में सुख-शांति, समृद्धि, सौभाग्य आता है। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकल जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को आप पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन शुभ और मांगलिक कार्य करने के साथ सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस साल इस दिन गजकेसरी , लक्ष्मी नारायण जैसे कई दुर्लभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन 12 राशियों में से इन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में