Chandra Grahan 2018: हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी 31 जनवरी को साल का पहला पूर्ण ग्रहण है। इस खग्रमास ग्रहण माना जा रहा है। खग्रमास का अर्थ होता है जिस दिन पूर्ण ग्रहण लगता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार आंशिक या पूर्ण किसी भी ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण विशेषकर गर्भवती महिला के लिए शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता के अनुसार किसी भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव 108 दिनों तक रहता है जिससे गर्भवती महिला के शिशु को हानि हो सकती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को इस दिन घर में रहकर ‘ऊं क्षीरपुत्राय विह्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नो चंद्र प्रचोदयात्’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव महिला और शिशु पर नहीं पड़ता है या प्रभाव कम हो जाता है।

गर्भवती स्त्रियों के ग्रहण नहीं देखने का कारण ये माना जाता है कि शिशु शारीरिक या मानसिक रुप से कमजोर हो सकता है। यदि महिला चंद्र ग्रहण देख लेती है तो शिशु किसी बदसूरत जन्मचिन्ह के साथ पैदा होता है। इसी के साथ मान्यता है यदि कोई महिला ग्रहण के समय चाकू आदि से फल या सब्जियां काटती है तो शिशु के अंगों को हानि हो सकती है। ग्रहण के समय कैंची का प्रयोग करने की मनाही होती है, कहा जाता है कि इससे शिशु के होठ कट जाते हैं। कई स्थानों पर मान्यता है कि ग्रहण के समय गर्भवती महिला का सोना अशुभ होता है लेकिन बिस्तर पर बैठकर अन्य काम किए जा सकते हैं।

Chandra Grahan 2018 Precautions: ग्रहण के समय भूलकर भी ना करें ये काम, बरतें ये सावधानी

ग्रहण के समय सुई का प्रयोग करने के लिए मना किया जाता है, मान्यता है कि इससे बच्चे के हृदय में छेद हो सकता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान पानी पीने से गर्भ में पल रहे शिशु की त्वचा सूख जाती है। माना जाता है कि गर्भवती स्त्री को ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए अन्यथा गर्भ में पल रहे शिशु को बीमारी लग सकती है। यदि गर्भवती स्त्री ग्रहण को देख लेती है तो शिशु की आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को तुलसी का पत्ता जीभ पर रख मंत्रों का जाप करना चाहिए और हनुमान चालीसा या दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए साथ ही ध्यान लगाना चाहिए।

चंद्र ग्रहण 2018 सूतक समय: भारत में इस समय लगेगा सूतक, भूलकर भी न करें ये काम