Tirgrahi Yog In Mithun 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं, जिसका सीधेतौर पर प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि जून में व्यापार के दाता बुध ग्रह और मान- सम्मान के दाता सूर्य सिंह राशि में विचरण करेंगे। वहीं सुख- समृद्धि दाता बृहस्पति भी मिथुन राशि में स्थित रहेंगे। ऐसे में इन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैंं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Cancer Zodiac)

त्रिग्रही योग वृष राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। वहीं व्यापारियों को इस अवधि में अच्छा मुनाफा होगा और बुद्धिमानी से हर तरह की चुनौतियों से निपटने में सक्षम भी होंगे।व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से भाग्य और विदेश स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी समाज के बड़े और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपको लाभ करवा सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यह समय नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वहीं इस समय निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025