Tirgrahi Yog In Makar 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार साल 2026 की शुरुआत में त्रिग्रही और शुभ योग बनने जा रहे हैं। जिसमें साल की शुरुआत में शनि के स्वामित्व वाली राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग यह योग ग्रहों के राजा सूर्य, वैभव के दाता शुक्र और वाणी के कारक बुध ग्रह बनाने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही इन लोगों को नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इससिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर और शिक्षा में अच्छे अवसर देखने को मिलेंगे। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही सैलरी बढ़ने का योग बन रहा है। वहीं इस दौरान आपको मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही परिवार में आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। वहीं वाणी में प्रभाव बढ़ेगा।
तुला राशि (Tula Zodiac)
त्रिग्रही योग बनने से तुला राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकत हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। वहीं व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होगा और निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वहीं इस दौरान वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। साथ ही इस समय भाग्य आपकी हर कोशिश को सफल बनाने में मदद करेगा। वहीं इस समय आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
यह भी पढ़ें:
| मेष राशि का वर्षफल 2026 | वृष राशि का वर्षफल 2026 |
| मिथुन राशि का वर्षफल 2026 | कर्क राशि का वर्षफल 2026 |
| सिंह राशि का वर्षफल 2026 | कन्या राशि का वर्षफल 2026 |
| तुला राशि का वर्षफल 2026 | |
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं करियर में अचानक उछाल आएगा और नए अवसर आपको आगे बढ़ने का मार्ग देंगे। परिवार में आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। वहीं इस दौरान आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिससे लोग इंंप्रेस होंगे। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
