Tirgrahi Yog In Leo 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं, जिसका व्यापक प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि सितंबर के महीने में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह और मान- सम्मान के दाता सूर्य सिंह राशि में विचरण करेंगे। वहीं मन के कारक चंद्रमा सिंह राशि में संचऱण करेंगे। ऐसे में इन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैंं। साथ ही इन राशियों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं फंसा हुआ धन मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
9 अगस्त से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, बुध ग्रह होंगे उदय, आकस्मिक धनलाभ के योग
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आप समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और साझेदारी के व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। साथ ही इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
त्रिग्रही योग का बनना तुला ऱाशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। अवसरों को पहचानें और अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। वहीं संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं विद्यार्थियों के लिए यह समय पढ़ाई में एकाग्रता और नई स्किल्स सीखने के लिए शुभ है। लव रिलेशनशिप्स में मधुरता आएगी। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। वहीं इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस दौरान आपके बड़े- बड़े लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिससे लाभ होगा।