Tirgrahi Yog In Kumbh 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार फरवरी के महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन करते शुभ और राजयोग का निर्माण करेंगे। यहां हम बात करने जा रहे हैं त्रिग्रही योग के बारे में, जिसका निर्माण ग्रहों के राजकुमार बुध, ग्रहों के राजा सूर्य और धन के दाता शुक्र के संयोग से होगा। ऐसे में इस योग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही स दौरान प्रेम जीवन में भी मधुरता और रोमांस बना रहेगा। वहीं पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय़ के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। वहीं इस समय संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
त्रिग्रही योग का बनना मिथुन राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से भाग्य भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं कुछ लोग संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही नई नौकरी या नया व्यापार शुरू करने के लिए समय बहुत अच्छा लग रहा है। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
