Tirgrahi Yog In Makar 2026: साल 2026 के आरंभ में कई छोटे और बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करके राजयोग और त्रिग्रही योग बनाएंंगे। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर पड़ेगा। यहां हम बात करने जा रहे हैं त्रिग्रही योग के बारे में, आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य, वैभव के दाता शुक्र और व्यापार के दाता बुध ग्रह त्रिग्रही योग बनाने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार होगा। साथ ही इस दौरान आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही यह समय आपके व्यक्तित्व को निखारने और जीवन के अहम क्षेत्रों में पहचान बनाने का है। वहीं इस समय नौकरी या व्यापार में नई सफलताएं और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से आय और निवेश के स्थान पर बनेगा। इसलिए इस सयम आपको निवेश से लाभ होगा। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बनेंगे। वहीं आय में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार और मित्रों के सहयोग से आपके प्रयास और भी फलदायक साबित होंगे। वहीं इस दौरान आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। वहीं इस समय पारिवारिक मामलों में भी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
त्रिग्रही योग बनने से तुला राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप को वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। नए प्रोजेक्ट और योजनाओं में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान धन, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं आपको पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। साथ ही आपके माता के संबंध बेहतर होंगे। वहीं माता के माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।
