Tirgrahi Yog In Mithun 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं, जिसका सीधेतौर पर प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि जून में बुद्धि के दाता बुध और ग्रहों के राजा सूर्य और सुख- समृद्धि दाता बृहस्पति मिथुन राशि में स्थित रहेंगे। ऐसे में इन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। साथ ही संतान से जुड़ा समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को गुरु, सूर्य और बुध का संयोग शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार आएगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं पारिवारिक जीवन में जो समस्याएं चल रही थीं, वे दूर होंगे और पारिवारिक सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।  साथ ही इस दौरान सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वही इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य, बुध और गुरु का संयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म स्थआन पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही  कार्यस्थल पर अपने काम से लोगों का खूब दिल जीतेंगे। वहीं खासतौर से व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपकी वाणी प्रभावशाली बनेगी, जिससे सामाजिक और पेशेवर जीवन में लाभ होगा। व्यापार में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

सूर्य, बुध और गुरु का संयोग वृष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन और बिज़नेस में लाभ होने के पूरे योग हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। वहीं इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025