Tirgrahi Yog In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके आपस में युति बनाते हैं। यह युति किसी के लिए शुभ साबित होती है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे बन रहा है ये योग…

ऐसे बनेगा त्रिग्रही योग

फ्यूचर पंचांग के अनुसार सबसे पहले धन के दाता शुक्र देव 11 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके बाद बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव 13 नवंबर को वृश्चिक में संचरण करेंगे। साथ ही 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह से वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।

त्रिग्रही योग इन राशियों के लिए शुभ

मकर राशि: आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में बनने जा रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। इतना ही नहीं आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। समय अनुकूल है।

कुंभ राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में त्रिग्रही योग दशम स्थान में बनने जा रहा है। जिसे कारोबार और नौकरी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी प्रस्ताव आ सकता है।  वहीं अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में आपका धन पक्ष मजबूत होता देखा जाएगा। आपकी आमदनी के स्रोतों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं जिन लोगों का व्यापार शनि देव से जुड़ा हुआ है उन लोगों को इस समय विशेष धनलाभ होने की संभावना है।

मीन राशि : आप लोगों को त्रिग्रही योग बनने से करियर और व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। क्योंकि यह योग आप लोगों की गोचर कुंडली के नवम स्थान में बनने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। सरकारी काम जो अटके हुए थे वो बन सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह के प्रभाव से इस दौरान आप घर वाहन या फिर अन्य कोई लग्जरी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में भी सुख समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही आप लोग कारोबार के संबंध से कोई यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।