Tirgrahi Yog In Vrashika: वैदिक ज्योतिष अनुसार 16 नवंबर को त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह निर्माण शुक्र, बुध और सूर्य देव की युति से होगा। आपको बता दें कि 11 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। वहीं 13 नवंबर को बुध देव वृश्चिक में गोचर करने जा रहे हैं। इसके साथ ही 16 नवंबर को सूर्य देव का वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे। जिससे वृश्चिक राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और करियर में तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि: त्रिग्रही योग आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर इस समय आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं इस समय आप कारोबार में निवेश कर सकते हैं, क्योंकि समय अनुकूल है। वहीं इस समय आपको धन बचत के कई अवसर प्रदान होंगे। साथ ही इस दौरान आपको परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि: आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ स्थान में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं अगर आपका व्यापार रियल स्टेट से जुड़ा है तो आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय बजट सही से बनाकर चलेंगे जिससे आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। निवेश के लिहाज से भी यह अवधि अनुकूल रहेगी। इस दौरान आपको निवेश से लाभ होगा।

कुंभ राशि: त्रिग्रही योग कुंभ राशि के जातकों को करियर और व्यापारिक दृष्टि से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम भाव में बनने जा रहा है। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर अपनी मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा और जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वो इस समय बन सकता है।