Trigrahi Yog In Meen:  वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके युति का निर्माण करते हैं। यह युति किसी के लिए सकारात्मक रहती है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि मार्च गुरु की राशि मीन में बुध, सूर्य और शनि देव की युति बनने जा रही है। जिससे त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog In Meen) का निर्माण होने जा रहा है। जिससे 3 राशि के जातकों धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग बनना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम भाव में बनेगी। इसलिए इस दौरान काम- कारोबार अच्छा रहेगा। साथ ही धनलाभ भी होगा। वहीं कारोबारी लोग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी।। साथ ही जो लोग संतान पाने के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पुराने निवेश से भी लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आप नया काम भी शुरू कर सकते हैं। वहीं घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सुख-सुविधा का आनंद उठा सकेंगे। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

त्रिग्रही योग आप लोगों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव में बनेगा। इसलिए इस दौरान कारोबारियों को अच्छा धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही काम- कारोबार में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति या सोशल वर्कर हैं। उनकी तरक्की हो सकती है।  नौकरीपेशा जातकों को करियर में प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर नहीं मिलेंगे। इस कारण वो आने वाले दिनों में थोड़ा परेशान रहेंगे।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय कामयाबी के लिए नए अवसर मिलेंगे जो आपके लिए फलदायी रहेंगे। लोगों के बीच एक खास पहचान बनाएंगे। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। वहीं आप समाज में लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरी में आय वृद्धि के योग बन सकते हैं। प्रमोशन का खास योग बन सकता है। आर्थिक स्थित में सुधार होगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025