Tirgrahi Yog In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह 9 अप्रैल को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पहले से ही शुक्र और सूर्य देव विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में इन तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं हिन्दू पंचांग के अनुसार 9 अप्रैल 2024, मंगलवार से नया साल शुरू हो रहा है। ऐसे में नए साल पर त्रिग्रही योग बनना कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। साथ ही इन राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के भी योग बनते नजर आएंगे। वहीं, बिजनेस से जुड़े लोगों को कई नई डील्स मिल सकती है, जिससे उनका बिजनेस तेजी से तरक्की करेगा। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी कार्य करने की शैली में भी निखार आएगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

त्रिग्रही योग के बनने से कर्क राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं आपको करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। साथ ही आप काम- कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय आपको आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। वहीं जो छात्र वर्ग है, उनको इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं घर-परिवार की ओर से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। साथ ही जिन लोगों का कार्यक्षेत्र विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको इस समय अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं त्रिग्रही योग के प्रभाव से आपको पिछली मेहनत का भी फल मिलेगा। आपके काम को पहचान मिलेगी। भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024