Trigrahi Yog In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके युति का निर्माण करते हैं। यह युति किसी के लिए सकारात्मक रहती है तो किसी के लिए नकारात्मक। आपको बता दें कि मार्च गुरु की राशि मीन में बुध, सूर्य और शनि देव की युति बनने जा रही है। जिससे त्रिग्रही योग (Trigrahi Yog In Meen) का निर्माण होने जा रहा है। जिससे 3 राशि के जातकों धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

त्रिग्रही योग से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से इनकम भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार में तरक्की हो सकती है। साथ ही धनलाभ के योग बनेंगे। वहीं व्यावसायी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जो भविष्य में शुभ साबित होगी। साथ ही इस समय आपकी संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं पुराने निवेश से आपको लाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। वहीं घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सुख-सुविधा का आनंद उठा सकेंगे। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंंगे। साथ ही नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि के अवसर मिलेंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है। वहीं इस दौरान आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस हो सकते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

त्रिग्रही योग आप लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली से कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती हैं। साथ ही जो लोग नौकरी में पहले से प्रयासरत हैं उनको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही काम- कारोबार में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति या सोशल वर्कर हैं। उनकी तरक्की हो सकती है। वहीं स्टॉक मार्केट, रियल एस्टेट या व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। विदेश यात्रा या किसी लंबी दूरी की यात्रा से व्यावसायिक लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025