Trigrahi Yog In Sagittarius: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह और नक्षत्रों का राशि परिवर्तन समय- समय पर होता रहता है। जिससे त्रिग्रही योग और राजयोग का निर्माण होता है और इन योगों का असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धनु राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण (Trigrahi Yog In Dhanu) होने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
ऐसे बनेगा त्रिग्रही योग ( Trigrahi Yog In December 2022)
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सबसे पहले ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद धन और वैभव के दाता शुक्र देव धनु में गोचर करेंगे। साथ ही फिर ग्रहों के राजा सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे धनु राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।
त्रिग्रही योग इन राशियों के लिए शुभ
कुंभ राशि: आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में बनने जा रहा है। जिसे आय और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमाने में सफल हो सकते हैं। साथ ही अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। वहीं पार्टनरशिप का काम शुरू करने के लिए यह समय बेहतर है।
सिंह राशि: त्रिग्रही योग आप लोगों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रहा है। जिसे संतान और प्रेम संबंध का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संंतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही संतान सुख भी आपको इस दौरान मिल सकता है। साथ ही इस समय प्रेम- संबंधों में भी मधुरता देखने को मिलेगी। वहीं अगर आप छात्र हैं तो आप कोर्स के लिए किसी संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।
मीन राशि: त्रिग्रही योग बनने से आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में बनने जा रहा है। आर्थिक मामलों में मजबूती देखने को मिल सकती है। शुक्र देव के प्रभाव से व्यापार में आकस्मिक धनलाभ होने के भी योग बन रहे हैं। करियर में जॉब का कोई नया ऑफर मिल सकता है। साथ ही किस्मत का साथ मिलने से अटके हुए काम बन सकते हैं। वहीं जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आप फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन सिद्ध हो सकता है।