Trigrahi Yog 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके त्रिग्रही और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि  27 दिसंबर को मंगल ग्रह अपनी राशि वृश्चिक को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे और धनु राशि में सूर्य और बुध पहले से ही विराजमान हैं, जिससे धनु राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके इस समय अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना आप लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। वहीं आपको इस समय करियर और कारोबार में शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं आप इस अवधि में देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी। आपको हर कार्य में सकारात्‍मक फल प्राप्‍त होंगे। वहीं आप इस समय धर्म- कर्म के कार्योंं में धन खर्च कर सकते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों को त्रिग्रही योग का बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपका झुकाव भौतिक सुविधाओं की तरफ अधिक होगा और आपके परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे। वहीं बेरोजगार लोगों को इस समय नौकरी मिल सकती है। साथ ही अगर आप व्यापार करते हैं, तो इस समय कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जो आपके लिए शुभ रहेगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

त्रिग्रही योग का बनना तुला राशि के जातकों को आर्थिक तौर पर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही जो प्रतियोगी छात्र हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। मतलब उनकी नौकरी लग सकती है। साझ ही इस समय आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024