ज्यादातार लोग अपने बच्चों की शादी के लिए परेशान रहते हैं। वह समझ नहीं पाते हैं कि उनके बच्चे की शादी के योग नहीं बन पा रहे हैं या शादी में कोई और अड़चन आ रही है। ऐसे में फेंगशुई (Feng Shui) उनकी इन परेशानियों का हल निकाल सकता है। फेंगशुई पर आज पूरी दुनिया यकीन करती है। फेंगशुई का मतलब होता है विंड एंड वॉटर यानी हवा और पानी। हमेशा से ही हवा-पानी की शक्तियों को बहुत प्रबल माना गया है। हवा और पानी के सही संतुलन को ही फेंगशुई विद्या में माना जाता है। फेंगशुई में किसी भी काम को सफल करने के लिए घंटियां, क्रिस्टल, बांसुरी और फिश एक्वेरियम आदि का इस्तेमाल किया जाता है।
फेंगशुई में घर-परिवार से जुड़ी अधिकतर समस्याओं का समाधान बताया गया है। इसी तरह फेंगशुई में संतान के विवाह के लिए उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से बहुत जल्द शादी के योग बन जाते हैं। जो भी लोग विवाह की इच्छा रखते हों उन्हें यह उपाय जरूर करने चाहिए।
लड़कियों की शादी के लिए फेंगशुई उपाय (Feng Shui Tips For Girl’s Marriage): पियोनिया के फूलों का चित्र शादी योग्य लड़की के शयनकक्ष में लगाना चाहिए। इसे दक्षिण पश्चिम कोने में लगाएं। फेंगशुई में यह माना जाता है कि पियोनिया की पेंटिंग या चित्र लगाने से अच्छे रिश्ते आने शुरू हो जाते हैं। साथ ही मनचाहा वर मिलने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। इस चित्र को ड्राइंग रूम में भी लगाया जा सकता है। शादी के बाद यह पेंटिंग लड़की को अपने साथ ससुराल लेकर जानी चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। यह पेंटिंग इतनी प्रभावशाली होती है कि इसे लगाने के कुछ दिन बाद ही शादी के योग बनने लगते हैं।
लड़के की शादी के लिए फेंगशुई उपाय (Feng Shui Tips For Boy’s Marriage): जिस लड़के की शादी करवाना चाहते हैं उसके शयनकक्ष में दक्षिण-पश्चिम कोने में मैडरिन डक्स का जोड़ा रखना चाहिए। अगर यह उपाय करने में सक्षम ना हो तो उनके कमरे में दो क्रिस्टल बॉल भी लटका सकते हैं। यह दोनों उपाय करने से बहुत जल्द शादी के योग बनते हैं। कहा जाता है कि यह उपाय करने से मनचाही पत्नी मिलती है। जो लोग अपने लड़के की शादी के लिए चिंतित रहते हैं उन्हें फेंगशुई में बताया गया यह उपाय जरूर करना चाहिए। यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है।