Thursday Remedy: गुरुवार का दिन शास्त्रों में भगवान विष्णु का दिन बताया गया है। इन दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-पाठ करने से संकटों से मुक्ति मिलने की मान्यता है।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति और केले की पूजा का भी विधान बताया गया है। जिस जातक की कुंडली में गुरु बृहस्पति कमजोर स्थिति में होते हैं। उन्हें इस दिन व्रत रखना लाभप्रद बताया गया है।

भगवान विष्णु पूजा विधि (Bhagwan Vishnu Puja Vidhi)

-सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण करें।
-भगवान सूर्य को जल में हल्दी मिलकर अर्घ्य दें।
-भगवान विष्णु की गंगा जल से स्नान कराएं।
-स्नान के बाद भगवान के पीले वस्त्र पहनाएं।
-भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं।
-पूजा में पीले रंग के फूलों का प्रयोग करें।
-इस दिन मां लक्ष्मी और तुलसी की भी पूजा करना चाहिए।

गुरुवार के उपाय (Guruwar ke Upay)

-गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें।
-भगवान विष्णु चालीसा का पाठ करें
-गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें।
-केले की पूजा और परिक्रमा करें।
-व्रत रहे और गरीबों को खाना खिलाएं।
-जरूरतमंदों की मदद करें।

गुरुवार को इन चीजों का करें दान

जिस जातकों की कुंडली में गुरु बृहस्पति कमजोर स्थिति में होते है। उन्हें गुरुवार के दिन व्रत रहना चाहिए। साथ ही हल्दी, सोना, पीले फूल और पीले वस्त्रों का दान करना फलदायी बताया गया है।

गुरुवार के दिन धारण करें ये रत्न

कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत करने के लिए जातक श्री गुरु यंत्र और पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं। इन रत्नों को गुरुवार के दिन धारण करना लाभकारी बताया गया है।

गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम

धार्मिक मान्यता और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई ऐसे कार्य हैं, जिन्हें गुरुवार को करना वर्जित बताया गया है। गुरुवार के दिन बाल नहीं काटने चाहिए, गुरुवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए, अपने से बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए, गुरुवार के दिन पूजा का कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है इन कार्यों को करने से आर्थिक सहित कई परेशानियां हो सकती हैं।