Palmistry Related To Thumb Shape And Size: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों के आकार और बनावट से फलित किया जाता है। आपको बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र की रचना समुद्र ऋषि ने की थी। इसलिए इसका नाम सामुद्रिक शास्त्र पड़ गया। यहां हम बात करने जा रहे हैं हाथ के अंगूठे के बारे में, क्योंकि हाथ के अंगूठे की बनावट भी किसी व्यक्ति के भविष्य और उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताया जाता है। आइए जानते हैं…
हर परिस्थिति में रहते हैं खुश
सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन लोगों का अंगूठा लचीला होता है। ऐसे लोग कोमल ह्रदय और नरम स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग जिन लक्ष्य के बारे में सोचते हैं, उसे पाकर ही दम लेते हैं। ये अपने करियर के प्रति ईमानदार होते हैं। ये लोग कुछ भी दिल में नहीं रखते, इनको जो बोलना है वो मुंह पर बोलते हैं। ये घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं।
अंगूठा का मध्यम भाग हो अधिक लंबा
अगर किसी व्यक्ति के अंगूठा का मध्यम भाग अधिक लंबा हो। तो ऐसे लोगों का कम्युनिकेशन बहुत स्ट्रांग होता है। । यह अपने बिगड़ते हुए कार्य भी अपनी बोलने की शैली से बना लेते हैं। वहीं ये लोग व्यापार और नौकरी में खूब नाम कमाते हैं।
बिजनेस माइंडेड और आत्मविश्वासी होते हैं
जिन लोगों के हाथ का अंगूठा छोटा और मोटा होता है ऐसे लोग बिजनेस माइंडेड और रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही ये लोग अपने जीवनसाथी की बहुत केयर करते हैं और जीवनसाथी के साथ बहुत प्यार करते हैं। ये लोग खुलकर पैसे खर्च करते हैं। इनको कंजूसी पसंद नहीं होती है। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं।
मेहनत के दम पर करते हैं मुकाम हासिल
जिस जिस व्यक्ति के हाथ का अंगूठा लंबा और पतला होता है तो ऐसे लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग मेहनत के दम पर मुकाम हासिल करते हैं। ये ये लोग कला प्रेमी भी होते हैं। साथ ही कला के दम ये सामने वाले को अपना फैन बना लेते हैं। ये लोग संगीत और खेल प्रेमी भी होते हैं। यै लोग व्यवहारिक भी होते हैं।