Three Planets Gochar Effect: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या उदय होता है तो उसका सीधा प्रभाव मावन जीवन पर पड़ता है आपको बता दें कि इस साल मार्च 2022 में तीन प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस दौरान विशेष फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह गोचर या उदय होता है तो उसका सीधा प्रभाव मावन जीवन पर पड़ता है आपको बता दें कि इस साल मार्च 2022 में तीन प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस दौरान विशेष फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं ये कौन सीं राशियां हैं…

मार्च में इन ग्रहों का होगा गोचर: 

आपको बता दें कि मार्च के महीने में सबसे पहले बुध देव राशि परिवर्तन करेंगे। आपको बता दें बुद्धि और व्यापार के बुध ग्रह 6 मार्च की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे साथ ही 18 मार्च, को कुंभ में अस्त होने के बाद वो 24 मार्च को मीन में प्रवेश करेंगे। इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 मार्च की सुबह 12 बजकर 31 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मार्च का तीसरा और सबसे अंतिम राशि परिवर्तन शुक्र देव का होगा। धन और वैभव के दाता शुक्र देव 31 मार्च की सुबह 8 बजकर 41 मिनट पर अपने मित्र की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि: इन 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों को धनलाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अटके हुए काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। सूर्य ग्रह के गोचर से इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही बुध ग्रह के 11वें भाव में गोचर से इमकम के नए स्त्रोत बढ़ेंगे और आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि: ग्रहों का शुभ प्रभाव सबसे अधिक वृषभ जातकों के पारिवारिक जीवन में अनुकूलता लाने के योग बनाएगा। क्योंकि वृष राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और शुक्र देव आपकी राशि से दशम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसे करियर और जॉब का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही आपका इंक्रीमेंट लग सकता है। व्यापार में धनलाभ हो सकता है। (यह भी पढ़ें)- ज्योतिष अनुसार इन तीन नाम वालीं लड़कियों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं लड़के

मिथुन राशि: इस जातकों को इन तीन ग्रहों का प्रभाव सबसे अधिक उन्हें धन पक्ष के लिहाज़ से उत्तम फल देने वाला है। क्योंकि सूर्य देव आपके दशम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे जॉब और करियर का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी कार्यशेली में सुधार आएगा। जिससे कार्यस्थल पर आपकी वाहवाही होगी। कुछ जातक इस दौरान कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। साथ ही इस समय नौकरी में भी बदलाव संभव है।

मकर राशि: ग्रहों के प्रभाव से मकर राशि के जातकों के जीवन में राजयोग जैसी शुभ स्थितियां बनेंगी। क्योंकि बुध देव आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसे धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ प्राप्त हो सकता है। जो लोग मीडिया और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। (यह भी पढ़ें)- 12 महीने बाद देवगुरु बृहस्पति करने जा रहे गोचर, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर काम में सफलता के योग