ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या वक्री होता है। तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। किसी के लिए यह परिवर्तन शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। आपको बता दें कि सितंबर में 3 ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें सबसे पहले सूर्य देव 17 सितंबर में कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद बुध ग्रह 10 सितंबर को वक्री होंगे। वहीं 24 सितंबर को शुक्र देव कन्या राशि में आकर सूर्य देव से मिलेंगे। इन ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस दौरान थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं…

सिंह राशि: सितंबर के महीने में आप लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस समय आपको व्यापार में निवेश सोच- समझकर करना चाहिए। साथ ही इस समय नया व्यापार भी शुरू नहीं करें। इस समय आपको सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही किसी को पैसा उधार नहीं दें, अन्यथा पैसा डूब सकता है। 

तुला राशि: सितंबर में ग्रहों की बदलती स्थिति आप लोगों को थोड़ी कष्टकारी साबित हो सकती है। साथ ही  इस समय घरेलु कलह हो सकती है। वहीं ऑफिस में भी वाद- विवाद से बचें। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी मुश्किलें आ सकती है। किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस महीने फिजूल खर्चे हो सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। व्याापर में धीमी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि: आप लोगों के लिए सितंबर का महीना ग्रहों की बदलती स्थिति के बीच आर्थिक और सेहत के मामले में थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। इसलिए आप प्रापर्टी या व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं। किसी को पैसा उधार न दें। नया बिजनेस भी शुरू नहीं करें। इस समय आपका कोई जरूरी काम अटक सकता है। इस समय कार्यस्थल पर किसी से कहासुनी हो सकती है। इसलिए किसी बात पर उत्तेजित न हो और अपने काम में लापरवाही नहीं करें।

धनु राशि: सितंबर का महीना आप लोगों के लिए थोड़ा परेशानी भरा साबित हो सकता है। व्यापार में कम मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। साथ ही ऑफिस में विवादों से बचाव करें। वहीं पद-प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। साथ ही लंबी यात्राओं पर जाने से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के दौरान आप और आपका साथी किसी बात को लेकर एक दूसरे से असहमत रह सकते हैं।