Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान दार्शनिक और राजनीति के ज्ञाता थे। उनका दूसरा नाम कोटिल्य भी था। साथ ही उन्होंने अर्थशास्त्र की रचना की थी। वहीं उन्होंने दूसरी किताब चाणक्य में उन्होंने नीतियों के द्वारा व्यक्ति को सफल होने के साथ समाज में मना-सम्मान देने की कोशिश की है। ऐसे ही आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक में के बारे में बताया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मनुष्य को जीवन में ऐसी 3 आदतों से दूरी बना लेनी चाहिए। अन्यथा व्यक्ति को जीवनभर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही व्यक्ति को जीवनभर भौतिक सुखों की प्राप्ति नहीं हो पाती है। जानिए जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार, वो कौन सी चीजें हैं जिनसे व्यक्ति को दूरी बना लेनी चाहिए…
इंसान को आलसी स्वभाव का नहीं होना चाहिए
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी आलसी स्वभाव का नहीं होना चाहिए। क्योंकि आलस्य इंसान का दुश्मन होता है। वहीं आलस्य में व्यक्ति बहुत सारे जरूरी काम छोड़ देता है। जिससे उसको नुकसान का सामना करना पड़ता है। साथ ही उसको हमेशा तंगी का सामना करना पड़ता है। वहीं ऐसे इंसान जिंदगी में कभी सफल नहीं हो पाते हैं। साथ ही इनके जीवन में दरिद्री छा जाती है। वहीं ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।
कड़वे वचन बोलने से बचना चाहिए
इंसान को कड़वे वचन बोलने से वचना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों के संबंध हमेशा खराब हो जाते हैं। क्योंकि इंसान क्रोध में आकर कड़वे शब्द बोल जाता है और चाहे बाद में आकर उसको पछताना पड़ता है। साथ ही ये कड़वे शब्द या अपशब्द बोलने वाले लोगों से मां लक्ष्मी भी रुष्ट रहती हैं। वहीं इन लोगों को जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
संभालकर करना चाहिए खर्च
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को संभालकर खर्च करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति का बजट बिगड़ सकता है। साथ ही उसको कर्जा लेना पड़ सकता है। वहीं वहीं आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग अच्छा कमाते हैं लेकिन उनका खर्चों पर कंट्रोल नहीं रहता। इसलिए वह जल्दी गरीब हो जाते हेैं। इसलिए जरूरत के हिसाब से धन खर्च करना चाहिए।