Shash And Kendra Tirkon Rajyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और राजयोग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 200 साल बाद एक साथ 3 राजयोग का निर्माण हुआ है। क्योंकि इस समय बुध और शुक्र सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं और उनके सामने शनि देव हैं। जिससे समसप्तक राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं इन तीनों ग्रहों से केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बनाया है। साथ ही सश राजयोग पहले से बना हुआ है। वहीं इन 3 राजयोग के प्रभाव से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो आपकी राशि में ही मंगल और गुरु की युति है। साथ ही आपके चतुर्थ भाव में शुक्र और बुध स्थित हैं। साथ ही शनि देव सामने विराजमान हैं और शश राजयोग बना रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही यह अवधि आपके लिए धन संपत्ति लाभ दिलाने वाली साबित होगी। आप इस दौरान नई घर या वाहन आदि खरीद सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
तीन राजयोग का बनना आपको अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि में सूर्य और शुक्र ग्रह स्थित हैं। साथ ही उसके सामने शनि देव पश्चिम दिशा में बलवान होकर बैठा हुआ है। साथ ही शश राजयोग भी बना रहे हैं। वहीं आपकी गोचर कुंडली में दशमेश बुध है। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप इस दौरान अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने सफल रहेंगे। अपनी वाणी के बल पर ही आप कोई बड़ी डील हासिल कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही आय में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपके सप्तम भाव में गुरु और मंगल बैठे हैं। साथ ही चतुर्थ भाव में शनि शश राजयोग बनाकर बैठे हैं। वहीं शुक्र और बुध दशम स्थान में स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी के लेन- देन से लाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस दौरान लोकप्रियता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। क्योंकि लाभ के योग हैं।