Three Planet Transit In December: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर महीने कुछ छोटे और बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है। इन राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों से जुड़े लोगों और देश- दुनिया पर देखने तो मिलता है आपको बता दें कि दिसंबर 2022 में 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सबसे पहले बुध ग्रह 3 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे, इसके बाद 5 दिसंबर को शुक्र भी धनु राशि में आ जाएंगे। इसके बाद ग्रहों के राजा सूर्य भी 16 दिसंबर को धनु राशि में संचरण कर जाएंगे। इन ग्रहों के गोचर से 4 राशि के जातकों को अच्छा धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं… 

मिथुन राशि: सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह का गोचर आप लोगों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। साथ ही व्यापार से जुड़े जातकों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आय के अन्य स्रोतों को बढ़ाने पर काम करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि: आप लोगों के लिए दिसंबर में तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। इस समय बेरोजगार लोगोंं को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती है। वहीं अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंधों का लाभ लेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो दिसंबर में सगे संबंधियों से सहयोग मिल सकता है। इस समय फिजूल खर्चों पर रोक लगेगी। साथ ही इस समय आप सेविंग करने में सफल हो पाएंगे।

कुंभ राशि: तीन ग्रहों के शुभ प्रभाव से कुंभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि इन ग्रहों का गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस आपकी आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं।

साथ ही ग्रहों के शुभ प्रभाव से आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें उम्मीद से बढ़कर सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय शेयर, सट्टा और लॉटरी में धन निवेश से लाभ हो सकता है। साथ ही जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।