Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके जीवन से जुड़ी कई बातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है उनका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक के लोगों पर बुद्ध ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। ये लोग काफी बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इन्हें कोई बेवकूफ नहीं बना सकता। ये लोग स्पष्टवादी होते हैं और अपनी बात कहने में जरा भी संकोच नहीं करते। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्म तारीख का मूलांक भी 5 है।

सीएम योगी की जन्म तारीख 5 जून है। इसलिए इनका मूलांक 5 होगा। इस मूलांक के लोग निर्णय लेने में माहिर होते हैं। इनकी बातचीत करने का ढंग सबसे अलग होता है। ये चुनौतियों से बिल्कुल भी घबराते नहीं है। अंक 5 परिवर्तन, साहस और उत्साह का प्रतीक है। इन लोगों में असाधारण और अद्‍भुत कार्यों को करने की क्षमता होती है। ये लोग अपनी बातों से किसी को भी जल्दी प्रभावित कर लेते हैं।

इनके मित्र काफी संख्या में होते हैं। ये अपनी दोस्ती पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। ये लोग अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं। इन्हें हर समय परिवर्तन पसंद होता है। ये लोग किसी एक काम को लंबे वक्त तक नहीं कर पाते। इसलिए इनके प्रोफेशन में बदलाव होता रहता है। इन्हें किसी बंधन में बंधना पसंद नहीं होता। इसलिए ये अपने लिए ऐसा ही पार्टनर चाहते हैं जो इन्हें स्वतंत्रता से जीन दे। (यह पढ़ें- 4 साल मेष, कन्या समेत इन 4 राशियों पर नहीं पड़ेगी शनि की बुरी नजर, देखें क्या आपकी राशि भी इसमें शामिल है?)

मूलांक 5 वाले अपने आस-पास के लोगों को खुश रखने की चाहत रखते हैं। ये कई बार खुद परेशानी झेलकर दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। ये लोग प्लानिंग काफी तगड़ी करते हैं और अपनी मीठी वाणी से सबको मोह लेते हैं। भाग्यांक 5 वाले लोग किसी भी कार्य की शुरुआत तो पूरे जोश के साथ करते हैं लेकिन अंत तक आते-आते उनका मन काम से हटने लगता है। ये लोग निडर और परिश्रमी होते हैं। मेहनत से ये किसी भी काम में अच्छी सफलता हासिल कर लेते हैं। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार इस राशि की लड़कियों के प्यार में ज्यादा पड़ते हैं लड़के, ये मानी जाती हैं रोमांटिक)