हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए श्रीकृष्ण जी खास मायने रखते हैं। भगवान कृष्ण के भक्तों की संख्या बहुत ही ज्यादा है और वे इनकी भक्ति में एक सुकून की अनुभूति करते हैं। उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म में देवी-देवता की तस्वीरों के जरिए आराधना करने का भी खूब चलन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग तस्वीरों की पूजा करने का भक्तों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कृष्ण की कुछ ऐसी ही तस्वीरों के बारे में बताएंगे, जिनकी आराधना से भक्तों को कई तरह के फल मिलते हैं। इसलिए आपको श्रीकृष्ण की तस्वीर की पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इससे आपको किस तरह का फल मिलने वाला है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
मालूम हो कि भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु जी का ही अवतार माना गया है। ऐसे में श्रीकृष्ण की पूजा से विष्णु जी की भी कृपा बरसती है। ऐसे दंपति जिनके बीच बात-बात पर विवाद होता रहता है जिसके चलते उनके आपसी रिश्ते खराब हो रहे हों। इन लोगों को अपने बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए। यह तस्वीर ऐसी होनी चाहिए जिसमें ये लोग एक-दूसरे को देख रहे हों। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है। वहीं, अन्नलाभ के लिए आपको अपनी रसोई में कृष्ण जी की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें वे माखन खाते हुए दिख रहे हों।
ऐसा कहा जाता है कि बांसुरी बजाते हुए श्रीकृष्ण की तस्वीर दुकान पर लगानी चाहिए। इससे व्यवसाय में तरक्की मिलती है और धनलाभ होता है। यदि आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो कृष्ण के बाल रूप की तस्वीर अपने बेडरूम में लगाएं। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने के लिए कृष्ण की रासलीला की तस्वीर बेडरूम में लगाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही महाभारत के युद्ध वाली श्रीकृष्ण की तस्वीर को घर में लगाने से मना किया गया है। ऐसा करने से घर में कलह बढ़ जाती है।
