Mulank Six: अंक शास्त्र में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं। मूलांक 6 के बारे में, जिन पर धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह का आधिपत्य है मतलब महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 बनता है। इन मूलांक में जन्मे लोग आकर्षक और चार्मिंग व्यक्तित्व के होते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह की कृपा से ये लोग अकूत धन के स्वामी होते हैं। ये लोग खानदानी रईस होते हैं। साथ ही इन लोगों को घूमने- फिरने का शौक होता है। ये केयरिंग नेचर के होत हैं और अपने जीवनसाथी को हमेशा खुश रखते हैं। आइए जानते हैं ये इन मूलांक से जुड़ी अन्य जानकारी…

January 2026 Ekadashi List: जनवरी में कब-कब है एकादशी व्रत? यहां जानिए तिथियां, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

कला और संगीत के होते हैं शौकीन

अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 6 से जुड़े लोगों का जीवन आरामदायक और सुखमय होता है। साथ ही ये कला, संगीत और नृत्य, नाटक, गायन, फैशन में बेहद अच्छे होते हैं। इसके अलावा ये सामाजिक कार्यों में काफी रुचि रखते हैं। वहीं ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। वहीं ये लोग अपने आप को सदा जवान मानते हैं। साथ ही ये मेंंटेंन रहते हैं। साथ ही ये लोग अपनी खूबसूरती और पर्सनालिटी के कारण भीड़ में भी अलग से नजर आते हैं।

सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहना पसंद होता है

इन लोगों को हमेशा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहना पसंद होता है। इन लोगों को बहुत कम उम्र में ही पैसा, पॉवर, शोहरत, इज्जत सब कुछ मिल जाता है। इनके चेहरे पर एक आकर्षक मुस्कान हमेशा बनी रहती है। साथ ही ये लोग हर परिस्थिति में प्रसन्न रहते हैं। ये लोग व्यवस्थित ढंग से रहना पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग बहुत जल्दी दोस्त बनाने में भी माहिर होते हैं। ये लोग हमारे टिप- टॉप रहते हैं। वहीं ये लोग जिस महफिल में जाते हैं, वहां रंग जमा देते हैं। साथ ही मूलांक 6 के लिए मित्र अंक 1, 3, 4, 5 और 8 हैं, जबकि शत्रु अंक 2 और 9 माने जाते हैं। अंक 3 और 6 के बीच कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026