Mulank Six: अंक विज्ञान में 1 से लेकर 9 अंंकों का जिक्र मिलता है और इन अंकों के आधाऱ पर ही किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि को आधार मानकर फलित किया जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में। मूलांक 6 के स्वामी धन और वैभव के स्वामी शुक्र देव हैं। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 बनता है। इन मूलांक में जन्मे लोग आकर्षक और चार्मिंग व्यक्तित्व के होते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह की कृपा से ये लोग अकूत धन के स्वामी होते हैं। वहीं ये लोग वफादार और केयरिंग जीवनसाथी साबित होते हैं। आइए जानते हैं ये इन मूलांक से जुड़ी अन्य जानकारी…
चार्मिंग और शानदार होता है व्यक्तित्व
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को कामुकता और लग्जरी का कारक माना जाता है। इसलिए इस मूलांक से जुड़े लोग आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। वहीं इन ये लोग अपने आप को सदा जवान मानते हैं। साथ ही ये मेंंटेंन रहते हैं। वहीं ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। इन लोगों पर बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है। साथ ही ये पहली मुलाकात में किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। ये लोग व्यवहारिक होते हैं।
सभी भौतिक सुखों की होती है प्राप्ति
जिन लोगों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों को लग्जरी चीज रखने और खरीदने का शौक होता है। साथ ही ये लोग समय- समय पर देश- विदेश के टूर लगाते रहते हैं। साथ ही इन लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी ही रहती है। साथ इन्हें तरह- तरह ड्रेस पहनने का शौक होता है। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। वहीं ये लोग जीवन में खूब भौतिक सुख भोगते हैं। वहीं ये लोग हर परिस्थिति में खुश रहते हैं।
इन क्षेत्रोंं में बनता है करियर
अंंक शास्त्र अनुसार मूलांक 6 से जुड़े लोग अगर फिल्म लाइन, मीडिया, मॉडलिंग, नाटक और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाएं तो इनको शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं अगर व्यापार की बात करें तो ये लोग अगर वस्त्र, लग्जरी आयटम, हीरा, सोने- चांदी से जुड़ा व्यवसाय करें, तो इनको अच्छा लाभ हो सकता है।
