अंक शास्त्र के मुताबिक अंकों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए लकी होता है, तो कोई अंक अनलकी। इसलिए आजकल व्यक्ति अपना मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर भी सोच समझकर चूज करता है। वह उन्हीं अंकों का चुनाव करता है, जो उसके लिए शुभ होते हैं।
अंक ज्योतिष में 1 लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 6 के बारे में। जिसके स्वामी शुक्र देव हैं। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इन लोगों का आर्कषक व्यक्तित्व होता है। साथ ही लोग इनसे पहली मुलाकात में ही मिलकर इंप्रेस हो जाते हैं। आइये जानते हैं मूलांक 6 से जुड़े लोगों की खास बातें…
कला और मनोरंजन प्रेमी होते हैं:
अंक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं। जो प्रेम, आकर्षण और शांति का प्रतीक हैं। मूलांक 6 वाले व्यक्ति शरीर से मजबूत और देखने में आकर्षित होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इन लोगों का बुढ़ापा जल्दी दिखाई नहीं देता। ये लोग कला, खेल और मनोरंजन प्रेमी होते हैं और सौंदर्य के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। साथ ही ये पहली मुलाकात में किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। ये लोग दोस्ती निभाने में सबसे अच्छे माने जाते हैं। ये थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। साथ ही ये लोग किसी से भले पहली बार मिले लेकिन उससे पूरी विनम्रता के साथ मिलते हैं। ये लोग दूसरे के दुख, दर्द में साथ खड़े रहते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं।
लग्जरी लाइफ जीने के होते हैं शौकीन:
इन लोगों की शिक्षा अमूमन अच्छी होती है। ये अपने प्रयासों से लाइफ में धन भी खूब कमाते हैं। लेकिन इन्हें आर्थिक रूप से संपन्न होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही ये लोग घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं और खुलकर पैसा खर्च करते हैं। साथ ही इन लोगों को महंगी- मंहगी चीजे खरीदने का शौक होता है। ये लैविश लाइफ जीना पसंद करते हैं। ये लोग जीवन में सभी सुख सुविधाएं पा लेते हैं। कम उम्र से ही ये लोग अपने करियर के बारे में सोचने लगते हैं और सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इन लोगों के ऊपर शुक्र देव की असीम कृपा होती है।
इन क्षेत्रों में मिलती है कामयाबी:
शुक्र ग्रह के प्रभाव से फिल्म, मीडिया, नाटक, खान-पान, वस्त्र और आभूषण से संबंधित काम में इन्हें ज्यादा सफलता मिलने के आसार रहते हैं। साथ ही वस्त्र, लग्जरी आयटम, सोने, चांदी और हीरे से जुड़ा व्यापार इन्हें खूब तरक्की दिलाता है। इनकी मूलांक 6, 15 और 24 वालों से अच्छी पटरी खाती है। साथ ही 2, 3 और 9 मूलांक वाले भी इनके लिए अच्छे रहते हैं। हल्का नीला, हल्का गुलाबी व सफेद रंग आपके लिए सबसे शुभ माना गया है। इस रंग का रूमाल अपने हाथ आप हमेशा रख सकते हैं।
