Zodiac Signs And Breakups: वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का जिक्र मिलता है। साथ ही जब किसी न किसी व्यक्ति का जन्म होता है तो इन 12 राशियों से उनका संबंध होता है। इन 12 राशियों के स्वामी अलग अलग होता है। इसलिए इन राशियों में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व और नेचर भिन्न- भिन्न है। साथ ही इनकी पसंद और नापसंद भी एक दूसरे से भिन्न है। वहीं यहां बात करने जा रहे हैं ऐसी राशियों को बारे में, जिनसे जुड़े लोग दिल तोड़ने और ब्रेकअप करने में माहिर होते हैं। वहीं ये लोग अपने सामने किसी की भावनाओं को नहीं देखते और जब बात अपनी आती है तो किसी का भी दिल तोड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

दिल तोड़ने और ब्रेकअप में मिथुन राशि के लोग माहिर माने जाते हैं। साथ ही ये लोग अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त कर देते हैं, जिससे उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता। वहीं मिथुन राशि के लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी भी होते हैं। वहीं ये लोग शक्की स्वभाव के होते हैं। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि लोग ब्रेकअप में माहिर होते हैं। ये लोग कम भावुक होते हैं। साथ ही इन लोगों का मूड जल्दी बदलता है, जिससे रिश्ते में लंबे समय तक टिक नहीं पाते। ये लोग अपने सामने किसी की भावनाओं को नहीं देखते और जब बात अपनी आती है तो किसी का भी दिल तोड़ सकते हैं। वहीं ये लोग अपने उसूलों के पक्के होते हैं और अपने उसूलों से ये समझौता नहीं करते हैं। इस राशि के लोग थोड़े घंमडी भी होते हैं। इस राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

ये लोग किसी का भी दिल बहुत आसानी से तोड़ देते हैं। ब्रेकअप करने में माहिर होते हैं। साथ ही इन लोगों को बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। वहीं ये लोग अपने क्रोध की वजह से कभी- कभी अपने रिश्ते खराब कर लेते हैं। ये लोग साहसी और निडर होते हैं। साथ ही ये लोग बहुत कम भावुक होते हैं। साथ ही ये लोग अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करते हैं। इस राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025