Expensive Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियां और 27 नक्षत्रों का वर्णन मिलता है। आपको बता दें कि इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। जिसका प्रभाव इन राशियों से जुड़े लोगों पर पड़ता है। आपको बता दें कि यहां हम बात करने जा रहे हैं। ऐसी राशियों के बारे में जो खुलकर खर्च (Zodiac Sign Spending Too Much Money) करती हैं। इन्हें खूब खरीदारी करना पंसद होगा। इसके लिए कई बार यह अपने बजट का भी ध्यान नहीं रखते हैं। इसलिए ये लोग सेविंग बहुत कम कर पाते हैं। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…

मेष राशि: इस राशि के जातक पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं ये लोग निडर और साहसी भी होते हैं। साथ ही ये लोग जोखिम उठाने से नहीं घबराते हैं। इस खूबी का फायदा ये अपने व्यापार में उठाते हैं और अच्छा धन कमाते हैं। इस राशि के लोगों का कोई बजट नहीं होता और न ही इन्‍हें यह पता होता कि इन्‍हें कितना खर्च करना चाहिए। ये लोग सेविंग करने में बहुत कम विश्वास करते हैं। क्योंकि ये लोग वर्तमान में जीते हैं। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोग भी खुलकर पैसे खर्च करते हैं। ये लोग कंजूस नहीं होते हैं और ये कंजूस लोगों से दूर ही रहते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जाने के शौकीन होते हैं। इसलिए ये लोग जहां भी जाते हैं वहां खुलकर खरीदारी करते हैं। ये लोग जिस चीज को खरीदने की चाहत रखते हैं उसको पाकर ही रहते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। वहीं  महंगी कार और महंगी घड़ियां इस राशि के लोगों के सबसे प्रमुख शौक होते हैं। तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

सिंह राशि: ये लोग भी पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं। सिंह राशि के स्‍वामी सूर्य ग्रह होने की वजह से इन्‍हें अपनी प्रतिष्‍ठा और सम्‍मान की बहुत परवाह होती है। वहीं सूर्य देव ग्रहों के राजा हैं। इसलिए ये लोग भी राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं। इतना ही नहीं इस राशि के लोग पैसे से पैसा कमाने के बारे में हमेशा सोचा करते हैं। ये लोग स्वाभिमानी भी होते हैं और इस कारण ये लोग महफिल में पैसे खर्च करने में आगे रहते हैं। इन लोगों को रसूख बहुत मायने रखता है। इसलिए ये लोग भौतिक सुख की चीजों पर खूब खर्च करते हैं।