Jyotish Tips: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह का संबंध किसी न किसी धातु से होता है। जैसे सूर्य ग्रह का संबंध तांबे से माना गया है। वहीं शनि ग्रह का संंबंध शनि ग्रह से माना जाता है। वहीं गुरु ग्रह का संबंध सोने से माना जाता है। लेकिन सोना कभी भी फैशन में नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि फैशन में सोना पहनने से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आइए ज्योतिष अनुसार जानते हैं ये सोना पहनना किन लोगों के लिए शुभ साबित होता है और किसके लिए अशुभ…
इन लोगों को सोना धारण करना रहता है शुभ
ज्योतिष शास्त्र मुताबिक जिन लोगों का जन्म मेष, कर्क, सिंह और धनु लग्न- राशि में हुआ है। इन लोगों के लिए सोना धारण करना शुभ फलदायी साबित होता है। वहीं आफको बता दें कि शरीर के अलग-अलग अंगों में सोना धारण करने का अलग-अलग असर पड़ता है। जैसे गले में सोना धारण करने से गुरु बृहस्पति जन्मकुंडली के लग्न स्थान में अपना असर दिखाता है। वही अगर कुंडली में गुरु बृहस्पति शुभ और उच्च के विराजमान हैं हो तो आप सोना धारण कर सकते हैं। साथ ही अगर गुरु बृहस्पति कुंडली में कमजोर स्थित हैं, तो भी सोना धारण कर सकते हैं। साथ ही सोना पहनने से आपको आर्थिक मजबूती मिलती है।
इन लोगों को सोना धारण करने से बचना चाहिए
वैदिक ज्योतिष मुताबिक वृषभ, मिथुन, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सोना धारण करने से बचना चाहिए। साथ ही तुला और वृश्चिक लग्न वालों को भी सोना पहनने से बचना चाहिए। वहीं अगर आपको पेट से संबंधित कोई परेशानी हो तो भी आपको सोना नहीं पहनना चाहिए। साथ ही अगर आप मोटे हैं तो भी आपको सोना नहीं धारण करना चाहिए। क्योंकि मोटापे का संंबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। इसलिए सोना धारण करने से आपका मोटापा बढ़ सकता है।
वहीं शनि ग्रह से संबंधित कार्य, कोयला, ऑयल एवं लोहे का काम करने वालों को सोना पहनने से बचना चाहिए। ऐसा करना उनके व्यापार पर बुरा असर डाल सकता है। साथ ही अगर गुरु ग्रह नीच के शनि ग्रह अशुभ स्थित हैं तो भी सोना पहनने से बचना चाहिए।