Favourite Rashi Of Kuber Dev: ज्योतिष शास्त्र के राशि चक्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर एक राशि का अपना स्वभाव और गुण होता। इसके साथ ही हर राशि के कोई न कोई ग्रह और देवी-देवता स्वामी होते हैं। ऐसे ही कुछ राशियां है जिनके ऊपर भगवान कुबेर की असीम कृपा होती है। इस राशियों के जीवन में कई चुनौतियां आती है लेकिन वह आसानी से पार कर लेते हैं। इसके साथ ही धन-वैभव, सुख- शांति और मान-सम्मान हमेशा बना रहता है। शास्त्रों के अनुसार, कुबेर भगवान को कोषाध्यक्ष और यक्षों का राजा माना जाता है। धनतेरस के दिन कुबेर भगवान की विशेष पूजा की जाती है। आइए जानते हैं वह कौन सी राशियां है जिनके ऊपर भगवान कुबेर की की सबसे ज्यादा कृपा होती है…
वृषभ राशि (Vrisbha Zodiac)
इस राशि के स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्र देव है। शुक्र को आकर्षण, धन-वैभव का दाता माना जाता है। ऐसे में कुबेर भगवान की भी कृपा इस राशि के जातकों के ऊपर हमेशा बनी रहती है। वृषभ राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। इसके साथ ही जीवन में आने वाली हर एक मुसीबत को आसानी से पार कर लेते हैं। इस राशि के जातक जिस चीज में हाथ लगाते हैं उसमें उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। समाज में इनका काफी नाम होता है। परिवार में सभी के प्यारे होते हैं। पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के स्वामी चंद्र देव है, जिन्हें काफी शांत और मिलनसार माना जाता है। इस राशि के जातक अपनी मेहनत के बल से हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं। हर चुनौती को पार करके बुलंदी को छूने का हुनर इनके अंदर होता है। भगवान कुबेर के आशीर्वाद से धन पैसा कमाने में कामयाब होते हैं। हर एक छोटे मौके में धन कमाने की काबिलियत इस राशि के जातकों के अंदर होती है। अपने ज्ञान, बुद्धि और कौशल से हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। मां लक्ष्मी के साथ कुबेर जी की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
इस राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर कुबेर भगवान की विशेष कृपा होती है। इसके साथ ही इनका अध्यात्म की ओर काफी झुकाव होता है, जिससे इनके ऊपर कुबेर जी अति प्रसन्न रहते हैं। जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है। इस राशि के जातक मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं जिसके कारण हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब पैसा कमाने में कामयाब रहते हैं। जीवन में कभी भी भौतिक सुखों की कमी नहीं आती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।