Maa Lakshmi Favorite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर एक ग्रह किसी न किसी राशि का स्वामी होता है। ऐसे ही हर राशि के स्वामी कोई न कोई देवी-देवता भी होते हैं। ऐसे में सकारात्मक या फिर नकारात्मक असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही कुछ राशियां है जिनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। महालक्ष्मी की कृपा होने के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल होने के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही हर चुनौती को आसानी से पार कर लेते हैं। अपनी वाणी के कौशल से समाज में मान-सम्मान पाते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी…
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र माने जाते हैं। कुंडली में अगर शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, जो व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इसके साथ ही रोमांस, भोग विलास, धन-वैभव की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से इस राशि के जातक हर एक चुनौतियों को आसानी से पार कर लेते हैं। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भगवान शुक्र की कृपा से इस राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। इससे इस राशि के जातक हर एक जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। इसे बहुत ही शुभ ग्रह माना जाता है। इस राशि के जातकों का स्वभाव काफी अच्छा होता है। यह काफी मेहनती और लगन वाले होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। अपनी मेहनत के कारण ये हर क्षेत्र में सफलता पाने के साथ खूब नाम कमाते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से कभी भी धन की कमी नहीं होती है। अपनी इच्छाओं के ये आसानी से पूरा कर लेते हैं।
वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)
इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। ग्रहों के सेनापति होने के साथ-साथ मंगल को आत्मविश्वास, साहस का कारक माना जाता है। इसलिए इस राशि के जातक अपनी इच्छाशक्ति से हर एक काम को कर लेते हैं। इसके अंदर आत्मविश्वास अधिक होने के कारण हर क्षेत्र में गजब का उत्साह दिखाते हैं। इसी के कारण इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। ये हर एक काम को कुशलता पूर्वक कर लेते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के स्वामी सूर्य है। ऐसे में इस राशि के जातक सूर्य के सामान तेजस्वी और साहसी होते हैं। इस राशि के जातक अपने आकर्षक व्यक्तित्व के कारण हर क्षेत्र में सफलता पा लेते हैं। इसके साथ ही सूर्यदेव के साथ मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है, जिससे यह एक चुनौती को पार करके सुखी जीवन जीते हैं। समाज में मान-सम्मान होता है। इसके साथ ही इन्हें पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।