कहते हैं कि समय के साथ-साथ पति-पत्नी के प्रेम में उतार-चढ़ाव आना सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन कई बार पति-पत्नी के रिश्ते कुछ ज्यादा ही खराब हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें ठीक करने की सख्त जरूरत आन पड़ती है। पति-पत्नी के प्रेम में आई गिरावट को दूर करने के लिए कुछ लोग वास्तु से जुड़े उपाय भी करते हैं। वास्तु से जुड़े इन उपायों के बारे में कहा जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। आज हम इन्हीं उपायों के बारे में विस्तार से बात करने जा रहे हैं। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि पति-पत्नी के लिए बेडरूम घर की दक्षिण दिशा में बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा बेडरूम के लिए पश्चिम की दिशा को भी शुभ माना कहा है। कहते हैं कि दक्षिण या पश्चिम दिशा में बेडरूम होने से पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद नहीं होता और उनमें प्यार बना रहता है।

कई लोग अपने बेडरूम में शादी की तस्वीरें लगाना पसंद करते हैं। वास्तु के हिसाब से तस्वीरें लगाते भी कुछ बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए। कहते हैं कि वेडिंग-डे की तस्वीरें बेडरूम की पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। पूर्व दिशा के बारे में कहा जाता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है जो पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करती है। ध्यान रहे कि वेडिंग-डे की तस्वीरों को बेडरूम की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाने के लिए मना किया गया है।

वास्तु शास्त्र की मानें तो शादी की तस्वीरें बेडरूम में ही लगाई जानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास बने रहने की मान्यता है। इसके साथ ही सोते समय पति-पत्नी का सिर की दक्षिण दिशा में हो तो इसे शुभ माना जाता है। कहते हैं कि दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से पति-पत्नी में आकर्षण बढ़ता है। मालूम हो कि वास्तु शास्त्र में पति-पत्नी के बेड में शीशा लगाने से मना किया गया है। इससे दंपत्ति के जीवन में नकारात्मकता आने की मान्यता है।