7 नवंबर को दिवाली है। दिवाली की तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं। लोग अपने घरों की सफाई करने में लगे हुए हैं। साथ ही दिवाली को ध्यान में रखकर बाजार से खरीददारी भी हो रही है। दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से जीवन में धन का आगमन होता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि फेंगशुई के अनुसार दिवाली पर घर में लक्ष्मी जी के आगमन के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ये बातें इस प्रकार से हैं।

1. आमतौर पर कुर्सी को कालीन के ऊपर रखा जाता है। लेकिन फेंगशुई के अनुसार कुर्सी को दो पैर को ही कालीन के ऊपर रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में धन आने की मान्यता है।

2. फेंगशुई में कहा गया है कि घर पर हर एक चीज डबल संख्या में रखनी चाहिए। इससे घर की दरिद्रता दूर होने की मान्यता है।

3. कुछ लोगों को अपने परिवार की फोटो घर में लगाना अच्छा लगता है। फेंगशुई के अनुसार पूरे परिवार की एक हंसती हुई फोटो घर में लगाने से आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ जाते हैं।

4. घर के डाइनिंग टेबल को साफ-सुथरा रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही घर के सभी सदस्यों को एक साथ बैठकर खाना खाना चाहिए।

5. फेंगशुई की मानें तो बेडरूम में टीवी लगाना अच्छा बात नहीं है। इसके अनुसार ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार कम होने लगता है।