हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि वास्तु शास्त्र में दिए गए सुझावों को अपनाकर कई तरह की दिक्कतों से बचा जा सकता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर पर रखी हुई प्रत्येक वस्तु का उस घर में रहने वालों पर कुछ सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मालूम हो कि वास्तु शास्त्र में कर्ज से छुटकारा पाने के कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है। कहते हैं कि ये उपाय व्यक्ति के कर्ज को समाप्त करते हैं और आर्थिक लाभ दिलाने में सहायक होते हैं। क्या आपको इन उपायों की जानकारी है? यदि नहीं तो आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

कहा जाता है कि कांच की एक कटोरी में समुद्री नमक भरकर टॉयलेट में रख देना चाहिए। मान्यता है कि इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। कहते हैं कि घर में टॉयलेट की दिशा गलत होने पर वास्तुदोष लग जाता है और समुद्री नमक उस दोष को समाप्त करता है। माना जाता है कि घर की रसोई में लक्ष्मी जी का वास होता है। इसलिए रसोई में लाइट हमेशा जलाकर रखनी चाहिए। कहते हैं कि रसोई में अंधेरा रखने से व्यक्ति कर्ज के बोझ में दब जाता है।

वास्तु शास्त्र से जुड़े एक अन्य उपाय में घर के मुख्य दरवाजे के सामने लक्ष्मी जी के पैर बनाने की बात कही गई है। माना जाता है कि इससे घर में रहने वाले लोग हमेशा लक्ष्मी जी के स्वागत में तैयार रहते हैं। इससे घर में लक्ष्मी यानी कि धन के आगमन होने की मान्यता है। इसके साथ ही घर के मुख्य दरवाजे पर बांसुरी लटकाने की बात भी कही गई। बांसुरी को रोज बजाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि घर के अंदर जूते-चप्पल नहीं लाने चाहिए। इससे कर्ज बढ़ने की मान्यता है।