हिंदू धर्म में सावन का महीना बड़ा ही पवित्र माना गया है। कहते हैं कि सावन में सच्ची श्रद्धा के साथ शिव जी की पूजा करने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से देखें तो सावन महीने का प्रभाव विभिन्न राशि के जातकों पर भी पड़ता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस साल के सावन से किस राशि के लोगों को लाभ मिलने वाला है।
मेष: इस राशि के जातकों को सावन में आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपको नए कारोबार में धन लगाने से बचना चाहिए।
वृषभ: वृषभ के जातकों की आमदनी पर बुरा असर पड़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को निराश होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए सावन अच्छा है।
मिथुन: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सेहत कुछ खराब हो सकती है। आपको सावन में गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।
कर्क: इन लोगों को सावन में अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आप पूरे सावन शिव जी को चीनी मिला हुआ दूध चढ़ाएं।
सिंह: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके लिए नौकरी बदलाव के संकेत हैं। कारोबार में इजाफा हो सकता है।
कन्या: सावन के महीने में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको पूरे सावन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
तुला: तुला वालों को सावन में किसी महिला से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आपको विवादों से दूर रहना होगा।
वृश्चिक: आपको धन के मामले में कुछ उलछन हो सकती है। इस महीने आपका क्रोध कुछ बढ़ सकता है।
धनु: सावन में आपको आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। आपको अपने स्वभाव में नम्रता लाने की जरूरत है।
मकर: आपको धन के मामले में सावधान रहना होगा। सावन के अंत तक आपकी पदोन्नति हो सकती है।
कुंभ: सावन का महीना आपके लिए थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने प्रयासों में इजाफा लाना होगा।
मीन: इस महीने आप काफी व्यस्त रहेंगे। धन के मामले में परेशान हो सकते हैं। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें।