Lucky Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। साथ ही हर व्यक्ति का नाम व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। किसी इंसान में कोई गुण होता है तो किसी में कुछ। आपने देखा ही होगा जब कोई भी बच्चा पैदा होता है, तो सबसे पहले उसका नामकरण संस्कार होता है। क्योंकि उसके नाम का प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है।

आज हम आपको ऐसे अक्षरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लोग मस्त-मौला होते हैं। ये अपनी जिंदगी को खुलकर और अपने हिसाब से जीना पसंद करते हैं। इनका मानना होता है जिंदगी को खुलकर जीना चाहिए क्योंकि ये एक बार ही मिलती है। इनके मुताबिक कल का कोई भरोसा नहीं है इसलिए जीवन का भरपूर आनंद लेना चाहिए। आइए जानते हैं इन लोगों के बारे में…

V और R नाम वाले लोग:

नाम ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम V और R अक्षरों से शुरू होता है, ये लोग अपनी जिंदगी को खुलकर जीने में विश्वास करते हैं। इस लोगों को कंसूजी पसंद नहीं होती। शुक्र ग्रह के प्रभाव से ये लोग महंगी- महंगी चीजे खरीदने के शौकीन होते हैं। इन्हें लाइफ में कंसूसी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ये लोग स्वादिष्ट भोजन के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग मंहंगे कपड़े खरीदने का शौक रखते हैं। ये लोग कला प्रेमी और कला के जानकर होते हैं। इसलिए ये लोग सामने वाले को बहुत जल्दी से प्रभावित कर लेते हैं। ये लोग मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं।

S और J नाम वाले लोग:

जिन लोगों का नाम S और J नाम से शुरू होता है। ये लोग खुसकर जीना पसंद करते हैं। इनका मानना होता है, जिंदगी एक बार मिली है, इसका पूरा मजा लिया जाए। साथ ही ये लोग शनि देव के प्रभाव से कर्मठ और मेहनती भी होते हैं। ये अपने व्यापार और कार्यस्थल पर खूब मेहनत करते हैं। जिससे यह अच्छा धन कमाने में सफल होते हैं। ये घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। साथ ही ये लोग लग्जरी जीवन जीना पसंद करते हैं।  (यह भी पढ़ें)- Shani Dev : बसंत पंचमी को ‘सिद्ध’ योग में करें कर्मफल दाता शनि देव की पूजा, इन 5 राशि वालों को मिल सकती है विशेष राहत

K और P वाले लोग:

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार इन अक्षरों से जिन लोगों का नाम शुरू होता है। ये लोग अपनी जिंदगी खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। इन लोगों के शौक हाईफाई होते हैं और ये लोग अपने शौक पूरे करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। बुध देव के प्रभाव से ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं। ये लोग जिस बिजनेस में हाथ डालते हैं वहां ही फायदा होता है। ये लोग बड़े कारोबारी या व्यापारी हो सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- मकर राशि में बन रहा त्रिग्रही योग, शनी और बुध देव के प्रभाव से इन 5 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग