Mulank Five People: अंक शास्त्र अनुसार जब भी किसी व्यक्ति का जन्म होता है, तो उसकी जन्मतिथि का प्रभाव उस व्यक्ति के ऊपर पूरी जिंदगी रहता है। आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों के अलग- अलग ग्रह स्वामी होते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 5 के बारे में, जिस का संबंध व्यापार और बुद्धि के दाता बुध ग्रह से होता है। वहीं जिन व्यक्तियों का जन्म महीने की 5, 1 या 23 तारीख को होता है उन लोगों का मूलांक 5 बनता है। इस जन्मतिथि से जुड़े लोग इंटेलिजेंट और चतुर होते हैं। साथ ही ये लोग बड़े व्यापारी बनते हैं और कार्यस्थल पर इनकी खूब वाहवाही होती है। आइए जानते हैं इन मूलांक से जुड़ी और खास बातें…

बनते हैं सफल कारोबारी और धनवान

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 5 होता है। वह लोग बड़े व्यापारी होते हैं। साथ ही ये लोग लाइफ में खूब धन कमाते हैं। ये लोग ये लोग व्यापार में अपने दिमाग का इस्तमाल करके खूब पैसा कमाते हैं। साथ ही ये लोग ये कठिन से कठिन परेशानियों से अपने बुद्धि का प्रयोग करके बाहर निकल जाते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है। ये लोग कर्मशील भी होते हैं। 

कार्यक्षेत्र में इनकी खूब होती है वाहवाही 

अंक शास्त्र अनुसार जिन लोगों का मूलांक 5 होता है। ये लोग अपने करियर और कारोबार में खूब मेहनत करते हैं। इसलिए इन लोगों की कार्यस्थल पर खूब वाहवाही हीती हैं। साथ ही ये लोग स्वभाव में काफी बातूनी होते हैं। साथ ही ये अपनी बातों से सामने वाले को जल्दी प्रभावित कर देते हैं। इतना ही नहीं, इन लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं।

ऐसी होती है लव लाइफ

इन लोगों की लव लाइफ थोड़ी डिस्टर्व रहती है। वहीं विवाह से पहले इन लोगों के कई अफेयर चलते हैं। साथ ही इन लोगों के प्रेम संबंध ज्यादा समय तक स्थायी नहीं रहते लेकिन शादी के बाद इनकी लाइफ अच्छी रहती है। साथ ही वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए प्रयासरत भी रहते हैं और जीनवसाथी की केयर करने वाले होते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024