Mulank Five People: अंकों का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर होता है। साथ ही जब भी किसी व्यक्ति का जन्म होता है तो उसकी जन्मतिथि से जो मूलांक बनता है, उसका प्रभाव उसकी होल लाइफ पर पड़ता है। आपको बता दें कि अंक विज्ञान में 1 से लेकर 9 अंकों का जिक्र मिलता है। वहीं इन अंकों पर अलग- अलग ग्रहों का आधिपत्य होता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 5 के बारे में, जिस का संबंध कारोबार के दाता बुध ग्रह से होता है। मतलब जिन लोगों की जन्मतिथि 5, 1 या 23 होती है उन लोगों का मूलांक 5 बनता है। इस जन्मतिथि से जुड़े लोग व्यपार में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी और इंटेलिजेंट होते हैं। आइए जानते हैं इन मूलांक से जुड़ी और खास बातें…
बनते हैं टाइकून बिजनेसमैन और धनवान
जिन लोगों का मूलांक 5 होता है। वह लोग टाइकून बिजनेसमैन होते हैं। इन लोगों की सोच दूरदर्शी होती है। साथ ही व्यापार में पैसे का सही निवेश करते हैं। ये लोग ये लोग व्यापार में अपने दिमाग का इस्तमाल करके खूब पैसा कमाते हैं।। साथ ही ये लोग ये कठिन से कठिन परेशानियों से अपने बुद्धि का प्रयोग करके बाहर निकल जाते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है। ये लोग अच्छे टीम लीडर भी साबित होते हैं।
कार्यक्षेत्र में बनाते हैं अपनी अलग पहचान
मूलांक 5 जिन लोगों का होता है। वो लोग अपने कार्यस्थल पर अलग पहचान बनाते हैं। साथ ही इन लोगों का कम्यूनिकेशन बहुत स्ट्रांग होता है। ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। साथ ही ये लोग जिस महफिल में जाते हैं वहां रंग जमा देते हैं। इतना ही नहीं, इन लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के भी होते हैं। साथ ही भाग्य से ज्यादा इस मूलांक के जातक कर्मों पर भरोसा करते हैं।
ये होते शुभ अंंक और रंग
वहीं इनके लिए मूलांक 5,14 व 23 तारीखे और शुक्रवार, गुरुवार, शनिवार और बुधवार के दिन शुभ रहते हैं। साथ ही ये लोग अगर अपना करियर मीडिया, बैकिंंग, गणित, मार्केटिंग और शेयर बाजार से संबंधित काम में लगाएं तो इनको अच्छी सफलता मिल सकती है।
