हिंदू धर्म में हाथ में छल्ला धारण करना शुभ माना गया है। कहते हैं कि यह छल्ला व्यक्ति की कई तरह की परेशानियों से रक्षा करता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में अलग-अलग राशि के जातकों को अलग-अलग धातुओं का छल्ला धारण करने के लिए कहा गया है। चलिए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेष: इस राशि के लोगों को तांबे का छल्ला धारण करने के लिए कहा जाता है। इस छल्ले को बाएं हाथ की अनामिका अंगुली में धारण करने को शुभ माना गया है।

वृषभ: कहते हैं कि इन लोगों को चांदी का छल्ला धारण करना चाहिए। इसे आप दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में पहनें।

मिथुन: इन्हें कांसे का छल्ला पहनने के लिए कहा जाता है। आप इसे दाहिने हाथ की कनिष्ठा अंगुली में धारण कर सकते हैं।

कर्क: कर्क वालों के लिए चांदी का छल्ला शुभ माना जाता है। आप इसे दाहिने हाथ की कनिष्ठा अंगुली में धारण करें।

सिंह: इन्हें सोने का छल्ला पहनने के लिए कहा जाता है। आप इसे दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में पहनें।

कन्या: आपके लिए चांदी और सोने की मिश्रित धातु का छल्ला शुभ माना गया है। आप इसे दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में धारण करें।

तुला: तुला राशि के जातक चांदी का छल्ला धारण करें। आप यह दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में पहन सकते हैं।

वृश्चिक: आपके लिए तांबे का छल्ला शुभ माना गया है। इसे आप बाएं हाथ की अनामिका अंगुली में पहनें।

धनु: इस राशि के जातकों को स्वर्ण या पीतल का छल्ला धारण करने के लिए कहा गया है। आप यह छल्ला दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में पहन सकते हैं।

मकर: आप स्टील या जस्ते का छल्ला धारण कर सकते हैं। आप इसे बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में पहनें।

कुंभ: इनके लिए लोहे का छल्ला शुभ माना गया है। इस छल्ले को आप बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में पहनें।

मीन: मीन राशि के जातक पीतल या सोने का छल्ला धारण करें। आप यह छल्ला दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में पहनें।