अच्छे और बुरे दिन हमारे जीवन का हिस्सा हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बुरे दिन समाप्त ही नहीं होते। व्यक्ति को लगता है कि काफी लंबे समय से उसे उसके प्रयासों में सफलता नहीं मिल रही है। साथ ही परिजनों से रिश्ते भी खराब होने लगते हैं। ऐसे में अच्छे दिन लाने के लिए लोग अलग-अलग उपाय करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि राशि के हिसाब से अच्छे दिन के लिए क्या करना चाहिए।

मेष: इन लोगों को अपने बुरे दिनों में काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

वृषभ: इन्हें अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख रखने के लिए कहा जाता है।

मिथुन: आपके लिए सफेद रंग के कपड़े शुभ माने गए हैं।

कर्क: आप अपने घर में सीप और कौड़ियां रखें।

सिंह: कहा जाता है कि इन्हें पूजा में अक्षत जरूर चढ़ानी चाहिए।

कन्या: माना जाता है कि इन लोगों को अपना बुरा दिन समाप्त करने के लिए घी के दिए जलाने चाहिए।

तुला: इनके लिए घर में श्रीयंत्र लगाना काफी शुभ माना गया है।

वृश्चिक: वृश्चिक वालों को सफेद रंग के कपड़े पहनने के लिए कहा जाता है।

धनु: इनके लिए घर पर रुद्राक्ष रखना शुभ माना गया है।

मकर: मकर वालों को काले रंग की चीजों का प्रयोग करना चाहिए।

कुंभ: आपको पूजा में चंदन की धूप जलानी चाहिए।

मीन: इस राशि के जातकों को भी काले रंग के कपड़े धारण करने से बचना चाहिए।