Lucky Moles On Your Body: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव केबारे में राशियों के द्वारा जाना जाता है। लेकिन इसके अलावा व्यक्ति के शरीर में मौजूद तिल के माध्यम से भी काफी हद तक जाना जा सकता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों के आकार और तिलों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसे तिलों के बारे में जिनका शरीर पर होना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही जिन लोगों के शरीर पर ये तिल होते हैं। वो लोग धन- संपत्ति के मालिक होते हैं। आइए, जानते हैं कि शरीर के किन अंगों पर तिल होना राजयोग की निशानी है।
दाहिने गाल पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल होना बेहद शुभ होता है। साथ ही ऐसे लोग बहुत कम मेहनत में भी बड़ी कामयाबी पाते हैं। साथ ही ऐसे व्यक्ति की आर्थिक स्थित मजबूत रहती है। वहीं वह अपने पार्टनर के लिए बहुत वफादार होता है। साथ ही उसका पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल होता है।
हथेली के बीचों-बीच तिल होना
हथेली के बीचों- बीच में तिल होना बेहद शुभ होता है। ऐसे लोगों को हमेशा किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही ऐसे लोग अपनी मेहनत से समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। वहीं अगर मुट्ठी बंद होने पर हथेली में तिल आ जाता है, तो ऐसे लोग जीवनभर बहुत कमाई करते हैं।
शुभ माना जाता है यहां तिल
जिन लोगों के माथे के राइट साइड पर तिल होता है तो ऐसे लोग जीवन में सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं।वहीं ऐसे व्यक्ति बेहद मेहनती होते हैं और मेहनत से हर मुकान को हासिल करते हैं। वहीं माथे पर लेफ्ट साइड तिल है तो जीवन में कई संकटों का सामना करना पड़ता है।
नाक पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के नाक पर तिल होता है, वो लोग भाग्यशाली होते हैं।. वहीं ऐसे लोग दूरदर्शी होते हैं। साथ ही जिन लोगों की नाक के अग्रभाग पर तिल होता है, उन्हें जीवन में हर सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
कमर पर तिल होना
अगर किसी व्यक्ति के कमर पर तिल बेहद शुभ माना जाात है। वहीं खासतौर पर अगर किसी स्त्री के बाई कमर पर तिल है, तो वो न सिर्फ बहुत धनवान होती है बल्कि उसका व्यक्तित्व भी बहुत आर्कषक होता है। साथ ही वह परिवार और समाज में अपनी अलग पहचान बनाती है।