Samudrik Shastra: ज्योतिष शास्त्र में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों की पोजिशन से फलित होता है। वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद अंगों की बनावट और तिल का साइज देखकर फलित किया जाता है। वहीं आपको बता दें कि शरीर के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं, जहां पर तिल होना आपके सौभाग्य को बढ़ावा देता है। इन अंगों पर तिल होना विशेष माना जाता है। वहीं ऐसे लोगों के पास अकूत धन- दौलत होती है। आइए, जानते हैं कि शरीर के किन अंगों पर तिल होना राजयोग की निशानी है।

दाहिने गाल पर तिल 

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार दाहिने गाल पर तिल होना भाग्यशाली होने की निशानी है। ऐसे समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। साथ ही ये लोग लगभग 35 की उम्र के बाद सभी भौतिक सुखों को प्राप्त कर लेते हैं। साथ ही ये लोग अकूत धन- दौलत के मालिक होते हैं।

ठोड़ी पर तिल होना

ठोड़ी पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। जिन लोगों की ठोड़ी पर तिल होता है। ऐसे लोगों को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी देखी जाती है। इन लोगों में पैसा कमाने का काफी जुनून रहता है। ऐसे लोग अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार करते हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल खाता है।

हथेली के बीचों-बीच तिल होना​

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हथेली के बीचों- बीच में तिल होना बेहद मंगलकारी होता है। ऐसे लोगों को हमेशा किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही ऐसे लोग अपनी मेहनत से समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। वहीं अगर मुट्ठी बंद होने पर हथेली में तिल आ जाता है, तो ऐसे लोग जीवनभर बहुत कमाई करते हैं। साथ ही इन लोगों को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।

नाक पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र मुताबिक जिन लोगों के नाक पर तिल होता है, वो लोग भाग्यशाली होते हैं। खासतौर पर जिन लोगों की नाक के अग्रभाग पर तिल होता है, उन्हें जीवन में हर सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग धार्मिक होते हैं। वहीं ये लोग कम पैसे कमाकर भी संतुष्ट रहते हैं।

अंगूठे पर तिल होना

अंगूठे पर तिल होना राजयोग की निशानी मानी जाती है। साथ ही जिन व्यक्तियों के अंगूठे के बीचों-बीच तिल होता है। ऐसे लोगों को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही इन लोगों के पास अकूत धन- दौलत होती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024